गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1 सरपंच, 7 पंच पदों पर उपचुनाव:1 जून को मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे, 11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 1 सरपंच, 7 पंच पदों पर उपचुनाव:1 जून को मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे, 11 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया




छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की समय सारणी जारी कर दी है। जिले में सरपंच के एक और पंच के सात पदों के लिए 1 जून 2026 को मतदान होगा। ये रिक्त पद जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत मुरमुर में सरपंच का एक पद शामिल है। इसके अतिरिक्त, जनपद पंचायत पेंड्रा के ग्राम पंचायत कोडगार और बसंतपुर, तथा जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत धनौरा, रुमगा और पथर्री में पंच के एक-एक पद पर उपचुनाव होगा। भर्रीडांड पंचायत में पंच के दो पद भी रिक्त हैं। 11 मई को नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की सूचना, आरक्षित सीटों और मतदान केंद्रों की सूची 11 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार उसी दिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। 18 मई तक भरे जाएंगे नामांकन नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 18 मई दोपहर 3 बजे तक तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। वहीं, उम्मीदवार 21 मई दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और उन्हें चुनाव चिन्ह भी बांटे जाएंगे। 4 जून को आएंगे नतीजे मतदान 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद खंड मुख्यालय पर मतगणना 2 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। चुनाव के परिणामों का सारणीकरण और घोषणा 4 जून को सुबह 9 बजे से खंड स्तर पर की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!