पाकुड़ में हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार; मौत:आम बगान में जलसा देखने जा रहा था, आक्रोशित लोगों ने चार घंटे रखा सड़क जाम

पाकुड़ में हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार; मौत:आम बगान में जलसा देखने जा रहा था, आक्रोशित लोगों ने चार घंटे रखा सड़क जाम




पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पाकुड़-दुमका मुख्य पथ पर करियोडीह पुल के पास हुई, जहां हाईवा की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सलीम अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हिरणपुर प्रखंड के दराजमठ निवासी सलीम अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बादल चौक स्थित आम बगान में आयोजित जलसा देखने जा रहे थे। इसी दौरान अमड़ापाड़ा की ओर जा रहे हाईवा के पिछले पहिए से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद 4 घंटे सड़क जाम हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। अंधेरे के कारण शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी पहचान हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मुख्य मार्ग पर लगभग तीन से चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में स्थानीय समझदार लोगों के हस्तक्षेप और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को हादसे की मुख्य वजह बताया। उनका कहना है कि पाकुड़-दुमका मुख्य पथ लंबे समय से जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही और उड़ती धूल के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!