अजमेर-ब्यावर सहित जिले भर में आज शाम से मिलेगा पानी:शटडाउन के बाद पम्पिंग शुरू; जानिए-आज कब और किन इलाकों में बंद रहेगी बिजली
जल संसाधन विभाग की ओर से पंप हाउसों के रखरखाव और बीसलपुर लाइन के लीकेज को दुरस्त करने के बाद रात को पानी की पम्पिंग शुरू हो गई है। आज शाम से पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी। 24 घंटे के शटडाउन के चलते कल से अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, पुष्कर, केकड़ी एवं सरवाड़ के शहरी क्षेत्रों एवं नसीराबाद, पीसांगन एवं गोयला पंप हाउसों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित है। बीसलपुर लाइन में जगह-जगह था लीकेज रियोजना खंड केकड़ी के एक्सईएन विनोद यादव ने बताया कि शटडाउन के दौरान थड़ौली, केकड़ी व नसीराबाद पंप हाउसों पर आवश्यक रखरखाव व बीसलपुर सैकंड फेज में केकड़ी से गोयला तक डाली गई 16 सौ व 15 सौ एमएम व्यास की एमएस लाइन में जगह-जगह हो रखे लीकेज को दुरुस्त करने का काम किया गया। आज शाम से मिलेगा पानी इस दौरान डिस्कॉम द्वारा केकड़ी व नसीराबाद पंप हाउसों पर एफबीटीएस कार्य के तहत कनेक्शन किया गया। ये काम मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक किया गया। बाद में पानी की पम्पिंग शुरू कर दी गई है। जिले के इन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 12 फरवरी की शाम से जलापूर्ति शुरू होगी। आज यहां रहेगी बिजली बंद
Source link

