अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कामयाबी:300 गुम और चोरी हुए मोबाइल-मालिकों को लौटाए, साइबर-टीम ने डेढ़-करोड़ के फोन किए रिकवर

अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कामयाबी:300 गुम और चोरी हुए मोबाइल-मालिकों को लौटाए, साइबर-टीम ने डेढ़-करोड़ के फोन किए रिकवर




अमृतसर देहाती पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 300 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे हैं। इस मौके पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जहां मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद भी किया। इस कार्यक्रम की अगुवाई अमृतसर देहाती के एसएसपी सुहेल मीर खान ने की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि यह दूसरी बार है जब इस तरह का मोबाइल वितरण समारोह आयोजित किया गया है। जनवरी के बाद मार्च में फिर करीब 300 फोन लौटाए गए इससे पहले जनवरी महीने में भी करीब 300 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए थे। अब मार्च महीने में फिर से लगभग 300 मोबाइल फोन रिकवर कर लोगों को सौंपे गए हैं। इन सभी मोबाइल फोन की कुल बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपय बताई जा रही है। कड़ी मेहनत से पुलिस ने ढूंढकर मालिकों को सौंपे एसएसपी सुहेल मीर खान ने बताया कि इन मोबाइल फोन को पुलिस की साइबर सेल, सीआर हेल्प डेस्क और अलग-अलग थाना टीमों की मदद से तकनीकी तरीकों के जरिए ट्रेस करके बरामद किया गया है। कई बार गुम हुए मोबाइल दूसरे जिलों या राज्यों तक पहुंच जाते हैं, जिससे उन्हें ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन पुलिस की मेहनती और समर्पित टीम ने लगातार प्रयास करके यह संभव बनाया। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों को लगता है कि मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाना मुश्किल है, लेकिन आज का यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि अगर सही तरीके से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाए तो मोबाइल फोन वापस मिल सकता है। लोगों से पुलिस की अपील अंत में एसएसपी ने लोगों से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके और मोबाइल को वापस दिलाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!