अमृतसर में एसटीपी का 70 प्रतिशत काम पूरा:जंडियाला गुरु में 24.13 करोड़ का प्रोजेक्ट मई अंत तक होगा तैयार

अमृतसर में एसटीपी का 70 प्रतिशत काम पूरा:जंडियाला गुरु में 24.13 करोड़ का प्रोजेक्ट मई अंत तक होगा तैयार




जंडियाला गुरु शहर में पहला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) इस साल मई के अंत तक तैयार होने की संभावना है। पंजाब वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड द्वारा 24.13 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस प्लांट की क्षमता 6 एमएलडी होगी। इसके साथ ही 17 एमएलडी का पंपिंग स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे मई तक पूरा करने का लक्ष्य है। मंत्री ने कहा कि प्लांट शुरू होने के बाद शहर के गंदे पानी को उपचारित कर खेतों की सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा। वर्तमान में यह पानी बरसाती नालों में बह रहा है। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि इस परियोजना की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई थी। प्लांट में एमबीबीआर टेक्नोलॉजी, क्लोरीनेशन कॉन्टैक्ट टैंक और प्राइमरी ट्रीटमेंट यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि एसटीपी के निर्माण से गंदे पानी को सीधे नालों में जाने से रोका जा सकेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। अगले चरण में इस उपचारित पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। शहर की लगभग 35 हजार आबादी को इस परियोजना से लाभ मिलेगा, जिससे प्रदूषण कम होने के साथ-साथ सिंचाई के लिए एक बेहतर विकल्प भी उपलब्ध होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!