अमृतसर में AAP विधायक धालीवाल सड़कों पर उतरे:SSP के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बोले-जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता

अमृतसर में AAP विधायक धालीवाल सड़कों पर उतरे:SSP के साथ सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, बोले-जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता




आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में देर रात आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय पहल की। वे खुद सड़कों पर उतरे और अमृतसर देहात पुलिस के एसएसपी सुहैल कासिम मीर के साथ विभिन्न नाकों पर निरीक्षण किया। धालीवाल ने पुलिस जवानों के साथ चलकर नाके की जांच की और उनकी ड्यूटी की सराहाना की। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में 95 प्रतिशत पुलिस कर्मचारी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस मौके पर धालीवाल ने पुलिस जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनका सहयोग और मेहनत आम जनता के लिए सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात में भी निगरानी लगातार जारी रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें धालीवाल ने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन मिलकर अपराध पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस निरीक्षण के दौरान धालीवाल ने पुलिस अधिकारियों से ड्यूटी में किसी प्रकार की ढील और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने जवानों को यह संदेश भी दिया कि जनता की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है और हर हाल में उन्हें सतर्क रहना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!