आगरा डीईआई का दीक्षांत समारोह कल:91 मेधावियों को मिलेंगे मेडल, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन होंगे मुख्य अथिति

आगरा डीईआई का दीक्षांत समारोह कल:91 मेधावियों को मिलेंगे मेडल, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन होंगे मुख्य अथिति




आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) का 44वां दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को होगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के 3992 मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। 91 मेधावियों को मेडल दिए जाएंगे। डीईआई के कुलसचिव प्रो. संजीव स्वामी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में समारोह की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट के प्रेसिडेंट गुरु स्वरूप सूद करेंगे। मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन प्रो. एस. महेंद्र देव होंगे। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र और येल यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टोरल शोध करने वाले प्रो. देव की 20 से अधिक पुस्तकें और 150 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। यह समारोह दोपहर 2:30 बजे इंस्टीट्यूट के दीक्षांत हॉल में शुरू होगा, जिसमें गवर्निंग बॉडी, एकेडमिक काउंसिल, फैकल्टी, स्टाफ और छात्र, इंस्टीट्यूट और इसके पास होने वाले छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे। इस समारोह में योग्य छात्रों को डायरेक्टर मेडल, प्रेसिडेंट मेडल, Ph.D., अंडरग्रेजुएट डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट डिग्री वितरित की जाएंगी। साथ ही, प्रतिष्ठित हस्तियों को DEI विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार और SSI लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। सबसे प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट्स अवार्ड स्नातक में साहिल जौहरी और परास्नातक में शिखा कुशवाहा को दिया जाएगा। निदेशक प्रो. सी. पटवर्धन ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। वार्ता में दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. संजय भूषण, डॉ. कविता रायजादा, डॉ. सनिल कुमार मौजूद रहे। किसको कितनी डिग्री
अंडर ग्रेजुएटः 1560, पोस्ट ग्रेजुएटः 616, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफीः 109, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमाः 70, डिप्लोमा कोर्स (पॉलिटेक्निक): 543, डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशनः 63, हाईस्कूलः 232, इंटरमीडिएटः 280, सर्टिफिकेट कोर्सः 519



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!