आजमगढ़ में 25 -25 के दो इनामी गिरफ्तार:गौशाला से गौवंश चुराकर पशु तस्करी करने का आरोप, तलाश में जुटी थी पुलिस टीम
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाने की पुलिस ने गोवंश की तस्करी करने वाले 25-25 हजार के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 4 जनवरी 2026 को जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के पारंनकुंडा गौशाला में पिकअप से गोवंश को लादकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने एक पिकअप बरामद किया था। इसके साथ ही पिकअप में लदे चार गोवंश बरामद किए गए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे और घटना के खुलासे का निर्देश दिया था। तस्करी में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर 25000 का इनाम गौशाला से पशु तस्करी किए जाने के मामले में जिले के एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। इसी क्रम में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत जीयनपुर थाने के प्रभारी राजकुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर जफर खान के नेतृत्व में लगातार इनामी अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इसी क्रम में दो आरोपियों आनंद यादव जो की बलिया जिले का रहने वाला है जबकि अरमान भी बलिया का ही रहने वाला है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। अरमान पर चार गंभीर आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। और आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है की घटना में शामिल जो भी आरोपी पर आ रहे हैं उनकी तलाश की जा रही है।
Source link

