आदित्यपुर में जानलेवा हमले का खुलासा:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी

आदित्यपुर में जानलेवा हमले का खुलासा:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी




सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शर्मा बस्ती निवासी दीपक मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज कांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 जनवरी को दीपक मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से चापड़ से हमला किया गया और फायरिंग भी की गई थी। इस घटना को लेकर दीपक मिश्रा ने आदित्यपुर थाना में राहुल पंडित और सुजीत शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी राहुल पंडित को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान राहुल पंडित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वहीं, इस कांड में शामिल दूसरे आरोपी सुजीत शर्मा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों पक्षों पर लगे हैं गंभीर आरोप पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल पंडित का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। इस मामले में एक नया मोड़ तब सामने आया, जब यह जानकारी मिली कि घटना से करीब एक माह पूर्व राहुल पंडित ने दीपक मिश्रा पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था, लेकिन उस पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले राहुल पंडित की स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ की गई थी। आरोप है कि दीपक मिश्रा और दीपू मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। इसी प्रतिशोध में राहुल पंडित ने दीपक मिश्रा के घर पर हमला किया, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और चापड़ से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश भी की गई। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!