आपसी विवाद में सचिन की गोली मारकर हुई थी हत्या:बोकारो रेलवे स्टेशन के पास हुई थी घटना; आरोपी गिरफ्तार, रहा है आपराधिक इतिहास
बोकारो शहर के रेलवे स्टेशन स्थित टेंपो स्टैंड के पास 22 फरवरी की रात फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में गोली लगने से सचिन यादव की मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी बलराम कुमार उर्फ भोलू विश्वकर्मा (26) की पहचान के रूप में की गई है। वह रेलवे गोल मार्केट, थाना बालीडीह, जिला बोकारो का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल, एक मोबाइल फोन और वारदात के समय पहना गया सफेद जैकेट बरामद किया गया है। दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था पुलिस के अनुसार, लगभग एक माह पहले आरोपी के जीजा धनंजय कर्मकार के साथ सचिन यादव और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इसी विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद भोलू विश्वकर्मा ने सचिन को गोली मार दी। गिरफ्तार आरोपी बलराम कुमार के खिलाफ पहले से मारपीट, रंगदारी और अपहरण से जुड़े लगभग 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
Source link

