आम के बगीचे में दबिश, 12 जुआरी गिरफ्तार
भास्कर न्यूज | जांजगीर बिर्रा थाना पुलिस ने ग्राम सोनादह के आम बगीचे में चल रहे फड़ पर दबिश देकर 12 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आम बगीचे में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बगीचे की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 12 आरोपियों को दबोच लिया। मौके पर दो अलग-अलग फड़ में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने कुल 15970 रुपए और ताश पत्ती जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों में सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले के जुआरी शामिल हैं। इनमें प्रदीप कुमार खूंटे (25) सोनादह, कृष्णा मनहर (27) सोनादह, शिवा निराला (28) सोनादह, दुर्गेश साहू (24) बिलाईगढ़, लोकनाथ खूंटे (25) सोनादह, खोरबहरा रात्रे (27) सोनादह, डहारू कश्यप (40) हसौद, मंजीत सारथी (39) हसौद, धर्मेश कुमार धीवर (35) नवागढ़, सम्मेलाल कश्यप (33) शिवरीनारायण, राकेश साहू (33) नवागढ़ और खिरोज कुमार रात्रे (44) हसौद शामिल हैं।
Source link

