आशुतोष राणा बोले-बिहार की भाषा में अलग ही मिठास है:पटना पहुंचे बॉलीवुड एक्टर, बोले- फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ की की पृष्ठभूमि बिहार से, कल होगी रिलीज

आशुतोष राणा बोले-बिहार की भाषा में अलग ही मिठास है:पटना पहुंचे बॉलीवुड एक्टर, बोले- फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ की की पृष्ठभूमि बिहार से, कल होगी रिलीज




बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा गुरुवार को पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी आनी वाली फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ का प्रमोशन किया। साथ ही बिहार के लोगों की जमकर तारीफ की। आशुतोष राणा ने कहा कि देश में बिहारियों ने अपने प्रतिभा का जलवा बिखेरा है। बिहार की भाषा में एक अलग ही मिठास है। आगे कहा कि यह फिल्म हास्य और मनोरंजन से भरपूर भरा फिल्म है, जो शुक्रवार को रिलीज होगी। आशुतोष राणा ने बताया कि यह फिल्म की पृष्ठभूमि बिहार से है। आशुतोष राणा ने निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कलाकारों और निर्माताओं ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया। इसके हास्य से भरपूर अंदाज़ और फैमिली एंटरटेनर अपील पर खुलकर बातचीत की। टीम ने बताया कि फिल्म में कन्फ्यूजन से उपजा ह्यूमर, तेज कॉमिक टाइमिंग और अनपेक्षित मोड़ दर्शकों को हंसाने वाले हैं। फिल्म को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह दिखा ललित प्रभाकर ने कहा, यह फिल्म खुशनुमा पागलपन से भरी है। शूटिंग के दौरान हम लगातार हंसते थे और वही एनर्जी दर्शकों तक पहुंचेगी। वहीं अनंत वी जोशी बोले, इस फिल्म में कन्फ्यूजन ही असली हीरो है, जो इसे बेहद मजेदार बनाता है। इस दौरान हिंदी फिल्म जगत के स्टार आशुतोष राणा ने अपने अलग अंदाज़ पर कहा, कॉमेडी भी उतनी ही चुनौतीपूर्ण होती है जितनी गंभीर भूमिका। इस फिल्म में दर्शक मेरा हल्का-फुल्का रूप देख पाएंगे। फिल्म की तकनीकी टीम भी मजबूत है। सिनेमैटोग्राफी अमोल गोले, प्रोडक्शन डिजाइन बिजोन दासगुप्ता, एडिटिंग रंजीत बहादुर, कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश और आदिल शेख, जबकि बैकग्राउंड स्कोर नेशनल अवॉर्ड विजेता हर्षवर्धन रमेश्वर ने दिया है। निर्माता बोले- हंसी और खुशी का जश्न है ये मूवी निर्माताओं का कहना है कि ‘वन टू चा चा चा’ बड़े पर्दे पर हंसी और खुशी का जश्न है। निर्देशक द्वय ने इसे नियम तोड़ने वाली, बेफिक्र और दिल से जुड़ने वाली कॉमेडी बताया। पेलुसिडार प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक राज और रजनीश ठाकुर ने किया है, जबकि अमित गुप्ता सह-निर्माता हैं। फिल्म में आशुतोष राणा, अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी, हर्ष मायर, ललित प्रभाकर, अनंत वी जोशी, अशोक पाठक और नायरा एम बनर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!