इंटर के 3 छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा:पेपर देकर लौट रहे थे, एक को जबरन गाड़ी में बैठाया, 3 किलोमीटर दूर फेंका

इंटर के 3 छात्रों को लाठी-डंडों से पीटा:पेपर देकर लौट रहे थे, एक को जबरन गाड़ी में बैठाया, 3 किलोमीटर दूर फेंका




देवरिया में इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्रों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट के बाद एक छात्र का अपहरण कर उसे करीब आधे घंटे बाद बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। घायल छात्रों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह घटना गौरी बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के निवासी रोहित चौहान (18) पुत्र पप्पू चौहान और उसके दोस्तों रवि (17) व आकाश शर्मा (16) पुत्र भरत शर्मा के साथ हुई। तीनों छात्र बीआरडी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर शाम करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर रुच्चापार गांव के पास एक थार वाहन और बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में अन्य बाइक सवार युवक भी मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ दर्जन हमलावरों ने तीनों छात्रों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने असलहा दिखाकर रोहित चौहान को जबरन थार गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए। रवि और आकाश ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजन मौके पर पहुंचे ही थे कि लगभग आधे घंटे बाद हमलावरों ने रोहित को तीन किलोमीटर दूर शर्मा ढाबा के पास बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों की मदद से रोहित और अन्य घायलों को महर्षि देवराम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और घायल छात्रों के बयान दर्ज किए। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि युवकों के साथ मारपीट की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!