उपासना सेवा और सदावर्ती फाउंडेशन ने मनाया इंटरनेशनल वुमन डे:61 महिलाओं को साहसी कामों के लिए किया सम्मानित, प्री होली सेलिब्रेशन भी

उपासना सेवा और सदावर्ती फाउंडेशन ने मनाया इंटरनेशनल वुमन डे:61 महिलाओं को साहसी कामों के लिए किया सम्मानित, प्री होली सेलिब्रेशन भी




राजधानी के महादेव घाट के समीप स्थित फार्म हाउस में उपासना सेवा फाउंडेशन और सदावर्ती फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में राजधानी की 61 महिलाओं को उनके साहस, सामाजिक योगदान और विशिष्ट कार्यों के लिए “साहसिक नारी सम्मान” से सम्मानित किया गया। चयन महिलाओं द्वारा महिलाओं के कार्यों और संघर्षों को ध्यान में रखते हुए चैन के माध्यम से किया गया।सम्मान समारोह के दौरान चयनित महिलाओं को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद महिलाओं के लिए खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वहीं रैंप वॉक ने कार्यक्रम में खास आकर्षण जोड़ा। महिला दिवस के साथ-साथ होली के रंग भी बिखरे और प्री-होली सेलिब्रेशन के तहत सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षाविद कविता कुंबज रहीं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन नीलम सोनी ने किया। उत्सवपूर्ण माहौल और महिला शक्ति के जश्न के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!