ऊना की गोबिंद सागर झील में डूबा युवक:पंजाब का रहने वाला, दियोटसिद्ध के दर्शन के लिए जा रहा था, गोताखोर बुलाए गए

ऊना की गोबिंद सागर झील में डूबा युवक:पंजाब का रहने वाला, दियोटसिद्ध के दर्शन के लिए जा रहा था, गोताखोर बुलाए गए




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित गोबिंद सागर झील के मंदली घाट पर शुक्रवार शाम को एक युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन के कका गढ़ियाला निवासी आकाशदीप (24) के रूप में हुई है। देर शाम तक उसका शव बरामद नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, आकाशदीप बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध के दर्शन के लिए जा रहा था। वह बीहड़ू से होते हुए मंदली घाट पहुंचा। वहां आकाशदीप गोबिंद सागर झील में अपने हाथ-पांव धो रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह झील के पानी में जा गिरा। मंदली घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन झील का पानी गहरा होने के कारण आकाशदीप का कोई पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने के कारण रोका गया रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही बंगाणा थाना के एसएचओ रोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हालांकि, आकाशदीप का झील में कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। अब बंगाणा पुलिस ने गोबिंद सागर झील से युवक का शव निकालने के लिए बीबीएमबी नंगल (पंजाब) से गोताखोर बुलाए हैं। शनिवार को आकाशदीप की तलाश के लिए फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। पुलिस थाना बंगाणा के एसएचओ रोहित चौधरी ने पुष्टि की कि बीबीएमबी नंगल से गोताखोर बुलाए गए हैं और शनिवार सुबह गोबिंद सागर झील में युवक के शव की तलाश के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!