ऊना में सड़क हादसे में पत्रकार की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, पैदल घर जा रहे थे, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

ऊना में सड़क हादसे में पत्रकार की मौत:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, पैदल घर जा रहे थे, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज




ऊना जिले के लठियानी में एक सड़क हादसे में पत्रकार विनोद शर्मा की मौत हो गई। यह घटना लठियानी-ऊना मुख्य सड़क पर हुई। विनोद शर्मा पेशे से फोटोग्राफर थे और एक हिंदी दैनिक के लिए लठियानी से पत्रकारिता करते थे। लठियानी निवासी नीरज शर्मा ने बंगाणा पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक ड्राइवर विकास महतो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विकास महतो बिहार के मधेपुरा जिले के सपरदो तिरासी का रहने वाला है।
दुकान से पैदल आ रहे थे जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात विनोद शर्मा लठियानी स्थित अपनी फोटोग्राफी की दुकान से पैदल घर लौट रहे थे। लठियानी में फिशरी रेस्ट हाउस के पास विकास महतो द्वारा लापरवाही से चलाई जा रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से विनोद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल आरोपी ड्राइवर विकास महतो भी सिविल अस्पताल बंगाणा में उपचाराधीन है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ऊना के एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि विकास महतो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!