एसआरएन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का हड़ताल:3 माह का बकाया वेतन न मिलने पर आक्रोशित, नारा लगाकर विरोध

एसआरएन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का हड़ताल:3 माह का बकाया वेतन न मिलने पर आक्रोशित, नारा लगाकर विरोध




प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) चिकित्सालय में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने दो-तीन माह का बकाया वेतन न मिलने पर सोमवार को हड़ताल कर दी। होली पर्व नजदीक होने के बावजूद 750 कर्मचारियों को घरों में खुशियां लाने के लिए गुझिया-पापड़ के इंतजाम का मौका नहीं मिला। सुबह की पाली में 250 कर्मचारी ड्यूटी पर आए लेकिन काम नहीं किया। जिससे ट्रॉमा सेंटर, ऑपरेशन थिएटर और वार्डों में कचरा फैल गया। कर्मचारियों ने दोपहर की शिफ्ट का भी बहिष्कार किया और अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की – ‘वेतन नहीं तो काम नहीं’। रास्ता अवरुद्ध होने से मरीजों को परेशानी हुई, लेकिन प्रशासन और पुलिस के समझाने पर कर्मचारी शांत हुए। पिछली घटना और आश्वासन 26 फरवरी को भी वेतन विवाद पर हड़ताल हुई थी। तब प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने दो दिन में भुगतान का वादा किया था। लेकिन वचन पूरा न होने से कर्मचारी फिर आक्रोशित हो गए। प्रतिनिधियों ने कहा कि मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी जब तक खाते में पैसा न आए। एजेंसी का वादा और वर्तमान स्थिति पहले ए-वन एजेंसी ने कर्मचारियों को 9700 रुपये मासिक वेतन और 2300 रुपये पीएफ का वादा किया था। बाद में राजधानी कंपनी ने जिम्मेदारी ली लेकिन वेतन में कटौती कर पीएफ 1000 रुपये करने लगी। कर्मचारी पवन, कश्मीर कुमार, प्रदीप, पूजा, गुलाब कली, कमला, संगीता आदि ने एजेंसी पर हक का पैसा दबाने का आरोप लगाया। अस्पताल की स्थिति प्रयागराज मंडल का सबसे बड़ा एसआरएन अस्पताल आउटसोर्स पर ही सफाई पर निर्भर है। हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, मरीजों को भारी परेशानी हुई। प्रशासन ने फिर आश्वासन दिया है लेकिन कर्मचारी सतर्क हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!