कंजर डेरा मुखिया उमराव बाई सम्मानित:अपराध नियंत्रण में सहयोग के लिए पुलिस ने विश्व महिला दिवस पर किया सम्मान

कंजर डेरा मुखिया उमराव बाई सम्मानित:अपराध नियंत्रण में सहयोग के लिए पुलिस ने विश्व महिला दिवस पर किया सम्मान




झालावाड़ पुलिस ने कंजर डेरा चांदियाखेड़ी की मुखिया उमराव बाई कंजर को सम्मानित किया है। उन्हें विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में अपराध नियंत्रण और समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान झालरापाटन तहसील स्थित उनके कार्यालय में दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उमराव बाई ने कंजर समुदाय के मुखिया के तौर पर झालावाड़ पुलिस के पुनर्वास कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया। उन्होंने अपराध में लिप्त अति पिछड़े कंजर समुदाय के लोगों को लगातार प्रेरित किया और समझाया कि वे अपराध छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हों। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप चांदियाखेड़ी डेरे में अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार जहां जरेल डेरे में 112, तीतरवासा में 113 और नारायणपुरा डेरे में 119 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं, वहीं चांदियाखेड़ी डेरे में मात्र 27 बार ही लोगों पर अपराधों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। यह दर्शाता है कि अन्य कंजर बस्तियों की तुलना में चांदियाखेड़ी में होने वाले अपराधों में भारी कमी आई है। उमराव बाई की यह सक्रिय भूमिका अन्य समुदायों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!