कथावाचक कमलेश शास्त्री ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की:वागड़ आने का दिया न्योता, धार्मिक परंपरा पर की चर्चा

कथावाचक कमलेश शास्त्री ने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की:वागड़ आने का दिया न्योता, धार्मिक परंपरा पर की चर्चा




डूंगरपुर के कथावाचक कमलेश शास्त्री ने तीर्थराज पुष्कर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को वागड़ क्षेत्र में आने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान दोनों संतों ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया। कमलेश शास्त्री ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को वागड़ क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपरा, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक उत्थान और सनातन मूल्यों के व्यापक प्रसार के बारे में बताया। रामकथा की संभावनाओं पर की चर्चा
दोनों के बीच वागड़ में भविष्य में भव्य रामकथा आयोजन की संभावनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। संतों ने क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर बालक योगेश्वर दास का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। पहले भी हो चुकी दोनों की मुलाकात
चंद्रेश व्यास ने बताया कि बागेश्वर सरकार के वागड़ आगमन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले भी मुंबई और चंडीगढ़ में दोनों संतों की मुलाकात हो चुकी है।
कमलेश शास्त्री के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वागड़ आने का विश्वास दिलाया है। इस मुलाकात के दौरान परेश भट्ट और दीपेश भट्ट भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!