करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने का खेल पकड़ा, मौके से 90 शराब की पेटियां पकड़ी

करनाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेचने का खेल पकड़ा, मौके से 90 शराब की पेटियां पकड़ी




करनाल के सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने फुसगढ़ ट्रीटमेंट प्लांट के पास एक मकान में छापा मारकर शराब के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। यहां महंगी ब्रांड की खाली बोतलों में सस्ती शराब भरकर बाजार में बेची जा रही थी। पुलिस ने मौके से 90 पेटियां बरामद की हैं, जिनमें 45 पेटियां भरी हुई और 45 खाली बोतलों की मिली हैं। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही इसके नेटवर्क का भी पता लगाएगी। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम सेक्टर-32-33 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फुसगढ़ ट्रीटमेंट प्लांट के पास कुछ लोग महंगी ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब भर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। महंगा लेबल, अंदर सस्ती शराब
जांच में सामने आया कि बोतलों पर महंगे ब्रांड के लेबल और मोहर लगाए जा रहे थे, जबकि अंदर कम कीमत वाली शराब भरी हुई थी। पुलिस ने बताया कि यह न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और विश्वास के साथ भी खिलवाड़ है। लेबल और सील लगाने का सामान मिला
मौके से अलग-अलग ब्रांड की बोतलें, 45 पेटियां भरी हुई शराब और 45 पेटियां खाली बोतलों की बरामद हुईं। इसके अलावा लेबल चिपकाने और मोहर लगाने का सामान भी मिला है। इससे साफ है कि यहां लंबे समय से यह काम चल रहा था। नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
थाना के सब इंस्पेक्टर निरंजन ने बताया कि इन बोतलों को बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पूरा नेटवर्क कौन चला रहा था और शराब कहां से लाई जा रही थी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!