कांगड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत:युवती घायल; टूरिस्ट बस और बाइक में हुई टक्कर, दोनों की पहचान नहीं

कांगड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत:युवती घायल; टूरिस्ट बस और बाइक में हुई टक्कर, दोनों की पहचान नहीं




कांगड़ा जिले के देहरा में NH-503 पर 132 केवी सब स्टेशन के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देहरा हनुमान चौक से धर्मशाला-कांगड़ा मार्ग की ओर जाते समय हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोलन से श्रद्धालुओं को लेकर एक नई टूरिस्ट बस ज्वालामुखी मंदिर से दर्शन कर माँ बगलामुखी मंदिर जा रही थी। इसी दौरान धर्मशाला-कांगड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक बस से टकरा गई। टक्कर बस के ड्राइवर साइड के अगले टायर से हुई, जिससे बाइक नीचे गिर गई और उसका ड्राइवर सड़क पर जा गिरा। बाइक पर पीछे बैठी युवती उछलकर नाली में जा गिरी। बस ड्राइवर बोला- तेज रफ्तार में थी बाइक बस ड्राइवर पंकज ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करने की कोशिश में सीधे बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। घायल युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों की पहचान नहीं इस हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए ट्र्र्र्रैफिक जाम रहा। देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्र्र्र्रैफिक को सामान्य करवाया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक और घायल युवती की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस दोनों की पहचान और उनका का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बाइक का नंबर HP-55 C 9749 बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले स्कूल छात्र की मौत हुई थी देहरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी सड़क पर यह कुछ दिनों में दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले खबली दोसड़का के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें 17 वर्षीय स्कूल छात्र की मौत हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!