कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया:देवास में ट्रंप का मुखौटा पहनकर मानव श्रृंखला बनाई

कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया:देवास में ट्रंप का मुखौटा पहनकर मानव श्रृंखला बनाई




देवास शहर के इंदिरा गांधी प्रतिमा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा पहनकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दबाव में काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय फैसलों में अमेरिका पर अत्यधिक भरोसा कर रही है, जो देश के लिए उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि किसी भी डील से पहले देश के किसानों, व्यापारियों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भारत देश के फैसले अमेरिका से लिए जा रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति की कठपुतली बन गए। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!