काम के बहाने मुंहबोली बहन से रेप:अबोहर से राजस्थान ले जाकर बंधक बनाया, वारदात के बाद अकेली छोड़कर भागा

काम के बहाने मुंहबोली बहन से रेप:अबोहर से राजस्थान ले जाकर बंधक बनाया, वारदात के बाद अकेली छोड़कर भागा




अबोहर के थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आने वाले एक गांव की महिला को मजदूरी के बहाने राजस्थान ले जाकर 10 दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसी गांव का युवक है, जो महिला को अपनी मुंहबोली बहन कहता था। परिजनों ने महिला को राजस्थान से लाकर अबोहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित महिला (23) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की रहने वाली है और अपने पति के साथ गांव में मजदूरी करती है। उसका एक बेटा भी है। महिला ने बताया कि उनके गांव का मंगल सिंह नामक युवक, जो किन्नू के बागों में फल तोड़ने का काम करवाता था और उसे बहन कहता था, उसे काम के बहाने अपने साथ ले गया। काम कराने के बहाने ले गया था पीड़िता के अनुसार, 23 मार्च को मंगल सिंह उसे काम करवाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसका फोन भी छीन लिया। राजस्थान के गंगानगर में एक व्यक्ति के घर पर उसे करीब 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और रेप की वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद अकेली छोड़कर भागा लगभग एक सप्ताह बाद आरोपी मंगल सिंह महिला को अकेला छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने किसी तरह एक व्यक्ति के फोन से अपने पति को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसके ससुराल वाले राजस्थान पहुंचे और महिला को अबोहर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मामले की जांच कर रही पुलिस महिला के पति ने बताया कि जब वह शाम तक घर नहीं लौटी, तो उन्होंने अगले दिन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन तब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!