कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी

कितने पढ़े-लिखे हैं संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा, आपस में करने जा रहे शादी


उत्तर प्रदेश पुलिस में इन दिनों एक खुशखबरी चर्चा में है. बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी 28 मार्च से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगी. मुख्य विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर जिले में आयोजित किया जाएगा, जो कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जिला है, शादी के बाद 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन होगा, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

इस शादी को लेकर लोगों में कई सवाल भी उठ रहे हैं, जैसे दोनों अधिकारी पढ़ाई और करियर की जानकारी के बारे में लोग काफी सर्च कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा कितने पढ़े-लिखे हैं, जो अब अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं. 

IPS अंशिका वर्मा पढ़ाई और करियर

अंशिका वर्मा, उत्तर प्रदेश की तेजतर्रार IPS अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी शिक्षा गलगोटिया कॉलेज, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में बीटेक की, इसके बाद उन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा की तैयारी की और 2020 बैच में 136 वीं रैंक हासिल करके IPS अधिकारी बनीं. अपने पेशेवर करियर में अंशिका ने गोरखपुर में एएसपी के रूप में और वर्तमान में बरेली में एसपी साउथ के पद पर  जरूरी योगदान दिया है. उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और तकनीक आधारित पुलिसिंग जैसे क्षेत्रों में कई अहम पहल की हैं. मार्च 2025 में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें वुमेन आइकन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया. इसके अलावा, अंशिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं. 

यह भी पढ़ें –बंद होने वाली है अग्निवीर वायु भर्ती की एप्लीकेशन विंडो, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

फ्रांस से की है संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पढ़ाई 

कृष्ण कुमार बिश्नोई, संभल के पुलिस अधीक्षक और वर्ष 2018 बैच के IPS अधिकारी, राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से पूरी की और फिर फ्रांस के पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की, इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) में एक साल तक काम किया, जहां उन्हें सालाना 30 लाख रुपये का पैकेज मिलता था. हालांकि, उनका मन देश सेवा में लगा रहा, इसलिए उन्होंने यह नौकरी छोड़कर भारत लौटकर UPSC की तैयारी की और 174 वीं रैंक के साथ IPS अधिकारी बने. पेशेवर जीवन में बिश्नोई ने गोरखपुर में SP सिटी और संभल जिले में SP के रूप में तैनाती के दौरान अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और शांति व्यवस्था बनाए रखी. 

SP कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की मुलाकात कैसे हुई 

अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई की मुलाकात गोरखपुर में हुई थी, जब अंशिका वहां एएसपी और बिश्नोई SP के पद पर तैनात थे. साथ काम करने के दौरान उनकी दोस्ती और बातचीत धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई और समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत हुआ. दोनों ने अपने परिवारों से बात की और परिवारों की सहमति मिलने के बाद शादी का फैसला लिया गया. वहीं इस शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. 28 मार्च को बाड़मेर में बारात और शादी की रस्में संपन्न होंगी, 29 मार्च को विदाई का कार्यक्रम होगा और 30 मार्च को जोधपुर में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें – ट्रक चालक की बेटी ने पास की UPSC परीक्षा, तीन बार हुई फेल लेकिन फिर रच दिया इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!