कुरुक्षेत्र में 33.50 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी अरेस्ट:दिल्ली का रहने वाला, कनाडा भेजने का दिया झांसा, दो आरोपी पहले पकड़े
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 33 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभोजीत साधु निवासी किरदवई नगर दिल्ली का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस सुभोजीत समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। सर्वजीत सिंह निवासी किशनगढ़ ने 17 अक्टूबर 2024 को पुलिस को बताया था कि वह विदेश कनाडा जाना चाहता था। इसके लिए उसने हरदेव सिंह व करणदीप से मुलाकात की थी। उनके बीच विदेश भेजने के लिए 34 लाख रुपए में कनाडा भेजने की बात तय हुई थी। आरोपी ने उससे सारे पैसे एडवांस मांगे थे। साढ़े 33 लाख रुपए दिए उसने भरोसा करके 19 दिसंबर को 13.50 लाख और 21 दिसंबर 2020 को करीब 20 लाख रुपए आरोपी के अकाउंट में RTGS करवा दिए थे। पैसे लेकर आरोपियों ने उसका फोन उठा बंद कर दिया। उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने थाना शाहाबाद में मामला दर्ज जांच कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को दी गई। तीसरा आरोपी गिरफ्तारी मामले की जांच करते हुए टीम ने 7 दिसंबर 2024 को आरोपी हरदेव सिंह व करणदीप निवासी महेश नगर अंबाला कैंट को गिरफ्तार किया था। आगे जांच करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी सुभोजीत साधु को पकड़ा है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Source link

