कैलादेवी जा रहे पदयात्रियों को मारी टक्कर, 1 की मौत:NH-23 पर हुआ हादसा, 2 लोग घायल, गाड़ी समेत ड्राइवर फरार

कैलादेवी जा रहे पदयात्रियों को मारी टक्कर, 1 की मौत:NH-23 पर हुआ हादसा, 2 लोग घायल, गाड़ी समेत ड्राइवर फरार




करौली में कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के पदयात्रियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा करौली-सरमथुरा मार्ग पर खेड़ा मंडिली गांव/भाऊआपुरा के पास NH-23 पर हुआ। जानकारी के अनुसार धौलपुर जिले के बसई सामंता गांव निवासी 5 लोग कैला माता की जात करने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय लवकुश पुत्र राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लवकुश के परिजन अजय और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मासलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत करौली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका ट्रॉमा वार्ड में उपचार जारी है।
मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया था। मासलपुर थाना के एएसआई हरिओम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टक्कर मारने वाला वाहन एक एसयूवी कार थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!