कोडरमा के झुमरीतिलैया में फर्जी शादी का खेल:महाराष्ट्र के दो युवकों से 5 लाख ठगे, भाड़े की दुल्हन और ‘परिवार’ फरार

कोडरमा के झुमरीतिलैया में फर्जी शादी का खेल:महाराष्ट्र के दो युवकों से 5 लाख ठगे, भाड़े की दुल्हन और ‘परिवार’ फरार




कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में फर्जी शादी के नाम पर महाराष्ट्र के दो युवकों से 5 लाख रुपए ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन और उसका कथित परिवार फरार हो गया। पीड़ितों की पहचान महाराष्ट्र के जालना निवासी विकास देशमुख और वैभव देशमुख के रूप में हुई है। दोनों भाइयों ने तिलैया थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की से लेकर उसका परिवार और गांव के लोग तक भाड़े के कलाकार थे, जो शादी के नाम पर पूरा नाटक कर रहे थे। जालना में संपर्क, झुमरीतिलैया में तय हुई शादी पीड़ितों के अनुसार जालना में उनकी मुलाकात एक महिला से हुई थी, जो मूल रूप से झारखंड के चौपारण की रहने वाली है। महाराष्ट्र में शादी में आने वाली दिक्कतों के कारण उनकी मां ने उस महिला से बात की। महिला ने उन्हें झुमरीतिलैया निवासी तस्लीम नामक युवक के बारे में बताया, जो शादियां कराने का काम करता है। महिला की बातों में आकर दोनों भाई कोडरमा पहुंचे और तस्लीम से संपर्क किया। तस्लीम ने खुद को बिचौलिया बताते हुए कोडरमा की दो लड़कियों से शादी तय कराई। विकास, वैभव और उनकी मां कोडरमा स्टेशन के पास एक होटल में ठहरे, जहां पैसों का लेन-देन हुआ। इसके बाद उन्हें एक गांव ले जाया गया, जहां पूरे रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस आने की अफवाह, दुल्हन समेत सभी फरार शादी के तुरंत बाद पुलिस के आने की बात कहकर दोनों दुल्हनों को वहां से भगा दिया गया। धीरे-धीरे कथित परिवार और गांव वाले भी गायब हो गए। काफी इंतजार के बाद जब किसी का पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार सीधे थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान उस होटल के मालिक किशोर कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां पैसों का लेन-देन हुआ था। उसके बताए ठिकाने से तस्लीम को भी गिरफ्तार किया गया। कई वर्षों से चला रहा था गिरोह, अन्य आरोपियों की तलाश पूछताछ में तस्लीम ने स्वीकार किया कि वह कई वर्षों से इस तरह की फर्जी शादियां कराता रहा है। पैसे मिलने के बाद गिरोह के सदस्य फरार हो जाते थे। विरोध करने या शिकायत की बात करने वालों को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उसने बताया कि एक शादी में उसके हिस्से करीब 50 हजार रुपये आते थे और रकम सभी कलाकारों में बांट दी जाती थी। पुलिस होटल मालिक और तस्लीम को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!