कोडरमा में सोने-चांदी के गहने ले उड़े चोर:घर में लगा था ताला, छत का दरवाजा तोड़ घुसे चोर, ₹2.5 लाख के जेवरात किए गायब

कोडरमा में सोने-चांदी के गहने ले उड़े चोर:घर में लगा था ताला, छत का दरवाजा तोड़ घुसे चोर, ₹2.5 लाख के जेवरात किए गायब




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लगभग ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मकान मालकिन सुशीला देवी 5 फरवरी को इलाज के लिए मुंबई गई हुई हैं। घर की चाबी उन्होंने पड़ोस में रहने वाली चंचला देवी को सौंप रखी थी, जो बीच-बीच में घर की देखरेख करती थीं। छत का दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर घटना को लेकर चंचला देवी ने बताया कि वह 25 फरवरी को अंतिम बार घर देखने आई थीं। उस समय सभी कमरों में ताले लगे थे। जब वह दोबारा घर पहुंचीं और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर गईं तो छत पर बने कमरे के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर अलमारी खुली थी। सामान बिस्तर व जमीन पर बिखरा पड़ा था। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल सुशीला देवी की बेटी सुनीता देवी को सूचना दी। सोने-चांदी के हार चोरों ने किए गायब सूचना मिलते ही सुनीता देवी अपने पति के साथ झुमरी तिलैया स्थित घर पहुंचीं। जांच के दौरान अलमारी से सोने का एक हार और चांदी का एक हार गायब पाया गया। सुनीता देवी ने बताया कि चोरी हुए जेवरों की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी गई है। उन्होंने कहा कि मां के घर लौटने के बाद ही अन्य सामान की कमी या नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। घटना की लिखित सूचना तिलैया थाना में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक हफ्ते पहले भी पांच लाख की चोरी इसी मोहल्ले में एक सप्ताह पहले भी चोरी की घटना हुई थी। उस समय मकान मालकिन सुमित्रा देवी अपने बेटे के पास औरंगाबाद (बिहार) गई हुई थीं। उनके घर से करीब पांच लाख रुपए के जेवरात चोरी हो गए थे। उन्होंने बताया था कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मोबाइल में 15 फरवरी तक का आखिरी फुटेज दिख रहा है। उन्होंने भी तिलैया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मोहल्ले में दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!