खर्चीली शादियों से बचने के लिए 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया
भास्कर न्यूज | सिनोधा साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर तहसील सुहेला परिक्षेत्र के मटिया गांव में प्रथम सामाजिक समारोह का आयोजन किया गया। यहां 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी करवाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाटापारा विधायक इंद्र साव भी शामिल हुए। वहीं अध्यक्षता जिला साहू समाज के अध्यक्ष सुनील साहू ने की। उनके अलावा उपाध्यक्ष राजाराम और संध्या साहू् विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को उनके वैवाहिक जीवन की सफलता दी और उनके दीर्घायु की मंगल कामना की। आशीर्वाद दिया। डॉ. भीम साहू ने समाज का आभार माना। विधायक ने नव विवाहितों को शुभ आशीष दिया। समाज की एकता पर जोर दिया।
Source link

