गिरिडीह में बंद घर से लाखों की संपत्ति की चोरी:बंद घर का ताला तोड़कर नगद और जेवरात पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह में बंद घर से लाखों की संपत्ति की चोरी:बंद घर का ताला तोड़कर नगद और जेवरात पर किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी




गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड स्थित गुरुकुल गली में एक बंद घर से लाखों रुपए के नगद और जेवरात की चोरी हो गई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित कुणाल कुमार ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में है। ड्यूटी के कारण वे बाहर रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता भी स्वास्थ्य कारणों से घर पर मौजूद नहीं थे, जिससे घर बंद था। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया चोरों ने इसी खाली घर को निशाना बनाया। उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने आराम से पूरे घर की तलाशी ली, हर कमरे को खंगाला और अलमारी तोड़कर उसमें रखे नगद रुपए व कीमती जेवरात चुरा लिए। स्थानीय लोगों ने जब घर का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्हें शक हुआ और तुरंत इसकी सूचना पीड़ित के परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद कुणाल कुमार जल्दबाजी में गिरिडीह पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी टूटी हुई थी और कीमती सामान गायब थे। 10 से 12 लाख रुपए मूल्य के जेवरात चोरी होने का अनुमान प्रारंभिक जांच में करीब 2 लाख रुपए नगद और लगभग 10 से 12 लाख रुपए मूल्य के जेवरात चोरी होने का अनुमान है। हालांकि, सटीक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस वारदात में किसी जानकार व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे घर के खाली रहने की पूरी जानकारी थी। घटना को अंजाम देने का तरीका दर्शाता है कि चोरों ने पहले से रेकी की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!