गिरिडीह में बहन की शादी के दिन भाई की मौत:अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से हुआ हादसा, एक युवक गंभीर

गिरिडीह में बहन की शादी के दिन भाई की मौत:अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने से हुआ हादसा, एक युवक गंभीर




गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार शाम बागोडीह चौक से सरंडा रोड स्थित सरकी टोला के पास संत जेवियर्स स्कूल के पास हुई। मृतक की बहन की उसी दिन शादी थी, जिससे घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी गांव निवासी 40 वर्षीय गोवर्धन विश्कर्मा के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम जीतन विश्कर्मा है। दुर्घटना में घायल हुए दूसरे युवक का नाम मोती विश्कर्मा है, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गोवर्धन मोटरसाइकिल से सरिया बाजार जा रहे थे जानकारी के अनुसार, गोवर्धन विश्कर्मा मोटरसाइकिल से सरिया बाजार जा रहे थे। सरकी टोला स्थित संत जेवियर्स स्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में गोवर्धन विश्कर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मोती विश्कर्मा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक गोवर्धन विश्कर्मा की बहन की शादी शुक्रवार को ही होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। गोवर्धन विश्कर्मा अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी सहित तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!