गुना में नींबू के नाम पर 1.25 लाख की ठगी:नासिक के व्यापारी ने एडवांस पैसे लिए, स्टॉक नहीं भेजा; व्यापारी ने की शिकायत

गुना में नींबू के नाम पर 1.25 लाख की ठगी:नासिक के व्यापारी ने एडवांस पैसे लिए, स्टॉक नहीं भेजा; व्यापारी ने की शिकायत




गुना में जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। राघौगढ़ निवासी एक छोटे व्यापारी ने नासिक के नींबू कारोबारी पर सवा लाख रुपए हड़पने और धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिछले चार सालों से पुलिस और साइबर सेल के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। नींबू के नाम पर हुई ठगी
राहुल सैनी पुत्र विजय कुमार सैनी निवासी राघौगढ़ ने कलेक्टर को सौंपे आवेदन में बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने नासिक (महाराष्ट्र) की फर्म अलंकार ट्रेडर्स के राजेश धनराज से 10 टन नींबू का सौदा 3.50 लाख रुपए में किया था।सौदे के मुताबिक राहुल ने 1.25 लाख रुपए ऑनलाइन एडवांस जमा कर दिए थे। पैसे प्राप्त होने के बाद भी व्यापारी ने नींबू का ट्रक नहीं भेजा। पीड़ित ने बताया कि वह शेष भुगतान करने को भी तैयार था, लेकिन उसे लगातार गुमराह कर ब्लैकमेल किया गया। चार साल से न्याय की आस में भटक रहा राहुल सैनी ने बताया कि उन्होंने घटना की शिकायत अप्रैल 2022 में ही राघौगढ़ थाने और एसपी ऑफिस स्थित साइबर सेल में कर दी थी। सभी ट्रांजैक्शन डिटेल और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के बावजूद चार साल बीत जाने पर भी आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। गरीब तबके से आने वाले फरियादी ने जनसुनवाई में गुहार लगाई है कि या तो उसे 10 टन नींबू दिलाया जाए या फिर उसकी मेहनत की गाढ़ी कमाई के सवा लाख रुपए वापस कराए जाएं। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!