गुना में 4.28 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार:बैग में गांजा रखकर गाड़ी का कर रही थी इंतजार; डिलीवरी से पहले पकड़ाई

गुना में 4.28 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार:बैग में गांजा रखकर गाड़ी का कर रही थी इंतजार; डिलीवरी से पहले पकड़ाई




गुना की आरोन थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी करते हुए एक महिला को पकड़ा है। वह हाथ में बैग लिए हुए वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 4.28 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोन पुलिस ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उरजनयाई स्थित सुगनयाई तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय के पास एक महिला नशीला पदार्थ गांजा लेकर किसी वाहन के इंतजार में खड़ी है । उक्त सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला हाथ में बैग लिए खड़ी मिली, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। 40 हजार रुपए का माल जब्त पूछताछ में उसने अपना नाम अख्तरी उर्फ लटूरी बाई पत्नि अजीज खान निवासी ग्राम रामपुर थाना आरोन जिला गुना की बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके बैग से 4.28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए का बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध आरोन थाने में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में प्रारंभ की गई है। आरोपिया के गांजा तस्करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई मे इंचार्ज थाना प्रभारी SI पंकज कुशवाह, SI किशोर टोप्पो, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र पाल, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, सचिन परिहार, शुभम यादव, दिलीप अजनार, महिला आरक्षक पूजा यादव, आकांक्षा त्यागी और साइबर सेले से आरक्षक कुलदीप यादव की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!