गोंडल में AAP नेता जिगीशा पटेल पर पथराव:कार का शीशा टूटा, सिर में चोट आने से खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया
राजकोट जिले के गोंडल में आम आदमी पार्टी (AAP) की क्षेत्रीय संयुक्त सचिव जिगीशा पटेल पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। महिलाओं के एक समूह ने घोघावदार रोड पर उनकी कार को घेर लिया। एक महिला ने पत्थर उनकी कार पर दे मारा। इससे कार का कांच टूट गया और जिगीशआ के सिर पर चोट लग गई। उनके सिर से खून बहने लगा। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। हमला करने वाली महिला ने अपशब्द भी कहे, लेकिन स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने गाड़ी भगा दी। ड्राइवर सीधे उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें राजकोट के सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हमला राजनीतिक या निजी दुश्मनी?
इस घटना के बाद AAP कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह हमला राजनीतिक या निजी दुश्मनी के चलते हुआ। हमले में घायल हुईं जिगिशा की 5 तस्वीरें… पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आई थीं
जिगिशा पटेल गुजरात में अपने फायरब्रांड तेवरों से पहचानी जाने वाली पाटीदार नेता हैं। वर्ष 2015 में जिगीशा पटेल पाटीदार आंदोलन में शामिल होकर चर्चा में आईं थी। उस समय, जिगीशा पटेल सोशल मीडिया के जरिए पाटीदार आंदोलन में लगातार सक्रिय रहीं। आंदोलन के दौरान, उन्होंने हार्दिक पटेल के साथ अनशन भी किया था। इसके बाद, जिगीशा पटेल को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष का पद भी प्रस्तावित किया गया और उन्होंने एक वर्ष तक एनसीपी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। हाल ही में उन्होंने AAP पार्टी जॉइन की। उन्हें गोंडल की क्षेत्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है।
————— गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में शादी के लिए माता-पिता की मंजूरी जरूरी:आवेदन करते ही पैरेंट्स को व्हाट्सएप पर जानकारी मिलेगी गुजरात सरकार ने विधानसभा में विवाह पंजीकरण नियमों में संशोधन का ड्राफ्ट पेश किया है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, अब लव-मैरिज के लिए आवेदन करने पर लड़के-लड़की के माता-पिता को व्हाट्सएप के जरिए सूचित किया जाएगा और आवेदन के 40वें दिन शादी का प्रमाण-पत्र मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…
Source link

