गोपालगंज में जीजा-साला पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला:रूम में ताला जड़ने का विरोध, एक घायल; पुलिस ने मामला किया दर्ज

गोपालगंज में जीजा-साला पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला:रूम में ताला जड़ने का विरोध, एक घायल; पुलिस ने मामला किया दर्ज




गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के धरनीहाता गांव में एक कमरे में ताला जड़ने का विरोध करने पर दो लोगों पर हमला किया गया। इस मारपीट में जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान धरनीहाता गांव निवासी ललन उपाध्याय के बेटे अनूप उपाध्याय और नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ निवासी धर्मेंद्र पांडेय के बेटे अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है। अभिषेक, अनूप के साले हैं। अनूप उपाध्याय ने बताया कि उन्हें रहने के लिए एक कमरा मिला था, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते थे। अनूप के अनुसार, कुछ दिनों पहले जब वह अपने परिवार के साथ बाहर गए थे, तो उनके कमरे में ताला लगा दिया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके पिता और भाइयों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर मारपीट का प्रयास किया गया, जिसके बाद अनूप किराए के मकान में रहने लगे। उन्होंने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसपी से भी मिलकर आवेदन दिया, फिर भी आरोपियों ने कमरे का ताला नहीं खोला और न ही उनका सामान वापस किया। अनूप उपाध्याय ने बताया कि आज जब वह अपने साले अभिषेक के साथ अपने घर गए थे, तभी आरोपियों ने लाठी-डंडे और रॉड से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अभिषेक पर भी रॉड से हमला किया गया, जिससे उनका दांत टूट गया। घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अभिषेक पांडेय की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर थाना पुलिस ने घायलों का फर्द बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!