गोपालगंज में दो बाइक की टक्कर, मजदूर की मौत:पत्नी और एक बच्चा घायल, घर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

गोपालगंज में दो बाइक की टक्कर, मजदूर की मौत:पत्नी और एक बच्चा घायल, घर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट




गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में जोधा मोड़ के पास दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव निवासी 42 वर्षीय छोटेलाल राम के रूप में हुई है, जो स्व. शिव नारायण राम के बेटे थे। घायलों में छोटेलाल राम की पत्नी रीना देवी और उनका भतीजा शामिल हैं। बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे घटना के संबंध में बताया गया है कि छोटेलाल राम अपनी पत्नी रीना देवी और भतीजे के साथ ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटेलाल राम सड़क पर दूर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और भतीजा भी बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!