गोपालगंज में 2 बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल:काम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते कहीं जा रहे थे, हालत नाजुक

गोपालगंज में 2 बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल:काम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते कहीं जा रहे थे, हालत नाजुक




गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अस्पताल रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी उमेश साह के बेटे सन्नी कुमार (20) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सन्नी कुमार मौके पर ही गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते कहीं जा रहे थे जानकारी के अनुसार, सन्नी कुमार किसी काम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रास्ते कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर स्थानीय लोगों ने तत्काल सन्नी कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया। मॉडल अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!