गोविन्दराम मेघवाल ने कांग्रेस नेताओं को दी सीख:पार्टी कमजोर हो गई है, अब मैदान में उतरकर काम करने की जरूरत
कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्री रह चुके गोविन्दराम मेघवाल ने कहा है कि कांग्रेस हमारी कमजोर हो चुकी है, पाअीर् के नेताओं को मैदान में उतरना पड़ेगा। उन्होंने बीकानेर के कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि यहां से मनफूल सिंह भादू जीत गए, बलराम जाखड़ जीत गए लेकिन इसके बाद अर्जुनराम मेघवाल चार बार जीत गया। निश्चित रूप से हमारा वोट कहीं जा रहा है, या फिर हमारे नेताओं की कमजोरी है। आरएलपी की सक्रियता पर सवाल कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन के बाद बीकानेर में आरएलपी की सक्रियता से जुड़े सवाल पर मेघवाल ने कहा कि जनता के बीच जाना पड़ेगा। हमारे नेताओं को काम करने की जरूरत है। आज छह विधानसभाओं में बीजेपी जीत गई है। चार बार अर्जुनराम मेघवाल जीत गए। यहां से मनफूल सिंह जीते, बलराम जाखड़ जीते, फिर चार बार से अर्जुनराम क्यों जीत रहा है। निश्चित रूप से कांग्रेस का वोट जा रहा है या फिर नेताओं की कमजोरी है। इसलिए हमारे नेताओं को समझना पड़ेगा कि महात्मा गांधी और नेहरु ने पार्टी के लिए जेल यात्रा तक की। कांग्रेस हमारी कमजोर हो चुकी है, इसलिए जिले के नेताओं से अपील करता हूं कि अपने अपने क्षेत्र में जमकर काम करें। अर्जुनराम पर फिर किया हमला गोविन्दराम ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर हमला करते हुए कहा कि वो दो बार सीजेआई को बीकानेर लेकर आए लेकिन बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच लेकर नहीं आ सके। जब उन्हें वंदेभारत रेल और रेलवे के नवीनीकरण से पत्रकारों ने अवगत कराया तो गोविन्दराम ने उनके योगदान को नकारते हुए कहा कि खाजूवाला को रेल से जोड़ने का वादा किया था लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। विश्वनाथ मेघवाल अब अर्जुनराम के साथ गोविन्द मेघवाल ने कहा कि उनके क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वि एमएलए डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बीच समझौता हो गया है। पहले तो ये दोनों अलग थे लेकिन अब एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ पहले देवीसिंह भाटी के नजदीक थे लेकिन अब अर्जुनराम के नजदीक हैं।
Source link

