घर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाने वाली गैंग का पर्दाफाश:कपूरथला में मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, 20 हजार कैश और मोबाइल बरामद
कपूरथला की सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को घर बुलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाता और फिर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी धीरेन्दर वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। डीएसपी वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से 20 हजार रुपए कैश, एक मोबाइल फोन और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। डीएसपी धीरेन्दर वर्मा के अनुसार, पीड़ित हरविंदर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 27 मार्च को दोपहर में उन्हें मोना नाम की एक महिला का फोन आया। महिला ने हरविंदर सिंह को बताया कि उसे पता चला है कि वह मकान खरीदना चाहते हैं और उसके पास एक तैयार मकान है, जिसे वह दिखा सकती है। इसी बहाने महिला ने हरविंदर सिंह को अपने घर बुला लिया। पीड़ित बोला- महिला अचानक कपड़े उतारने लगी पीड़ित के मुताबिक, जब वह महिला के घर पहुंचे, तो महिला ने अचानक अपने कपड़े उतारकर उनके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसी दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां आ गए और उन्होंने हरविंदर सिंह की वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 75 हजार रुपए वसूल लिए और 2 लाख रुपए की अलग से मांग करने लगे। महिला समेत सात पर केस दर्ज पीड़ित ने अपनी शिकायत में वीडियो बनाने वालों के नाम भी बताए। इनमें बूटा निवासी गांव तलवण, राजेश कुमार निवासी शाहकोट, काका निवासी गांव साबूवाल और तारी निवासी गांव काकड़ा शामिल थे। इस शिकायत के आधार पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने महिला मोना सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। अन्य आरोपियों में हरदीप सिंह, बूटा, राजेश, काका, तारी और एक अन्य महिला शामिल हैं। गिरोह झूठे केस में फंसाकर पैसे ऐंठता था पुलिस जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह लोगों को डरा-धमकाकर और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलता था। 20 हजार कैश और मोबाइल बरामद डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी बूटा निवासी तलवण (जालंधर), राजेश निवासी शाहकोट और रेखा पत्नी परमिंदर निवासी गांव अदालतचकक शामिल हैं। इनसे 20 हजार रुपए कैश, एक मोबाइल और आवश्यक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
Source link

