घी व्यापारी के घर पर आयकर विभाग का छापा:टीम दुकान पर कागजों को कर रही सर्च, मकान के सभी गेट किये बंद

घी व्यापारी के घर पर आयकर विभाग का छापा:टीम दुकान पर कागजों को कर रही सर्च, मकान के सभी गेट किये बंद




भरतपुर की दाऊ जी मिल्क फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड फर्म पर आयकर विभाग की टीम ने छापा डाला है। आयकर विभाग की टीम फर्म के मालिक और उनकी दुकान पर कार्रवाई करने में लगी हुई है। यह फर्म प्रेम चंद की बताई जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों से बात की तो, उन्होंने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है। घी व्यापारी के घर आयकर विभाग की कार्रवाई दाऊजी मिल्क फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड फर्म के मालिक प्रेम चंद हैं। जिनका शहर के गोलबाग रोड़ पर मकान है। प्रेम चंद घी के कारोबारी हैं। इनका एक मकान आगरा में भी है। साथ ही आगरा में प्रेम चंद फर्म भी हैं। इससे पहले टीम ने आगरा में ही प्रेम चंद की फर्म पर कार्रवाई की थी। दुकान पर दूसरी टीम कर रही कार्रवाई प्रेम चंद की दुकान शहर के बिजली चौराहे पर स्थित है। जहां दूसरी टीम कार्रवाई करने में लगी हुई है। आयकर विभाग के अधिकारी कुछ बताने को मना कर रहे हैं। वहीं प्रेम चंद के मकान के बाहर आसपास के लोगों की भीड़ लगी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!