चंडीगढ़ पेड पार्किंग में किसी को छूट नहीं मिलेगी छूट:EVs को भी करना पड़ेगा भुगतान, निगम कमिश्नर के आर्डर, 2023 में हुई थी फ्री

चंडीगढ़ पेड पार्किंग में किसी को छूट नहीं मिलेगी छूट:EVs को भी करना पड़ेगा भुगतान, निगम कमिश्नर के आर्डर, 2023 में हुई थी फ्री




चंडीगढ़ (MC) की पेड पार्किंग साइट्स पर वाहन पार्क करने के लिए किसी भी वाहन को छूट नहीं मिलेगी। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल हैं। यह फैसला निगम कमिश्नर अमित कुमार की तरफ से लिया गया है। उन्होंने खुद पार्किंग साइट का दौरा किया। इसके बाद इस संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश उस समय आए, जब नगर निगम की तरफ से कुछ दिन पहले ही वन पार्किंग स्कीम लॉन्च की गई है। 2023 में फ्री हुई थी पब्लिक पार्किंग चंडीगढ़ प्रशासन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 18 दिसंबर 2023 में ईवी व्हीकल संबंधी एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें बाकायदा यह शर्त रखी गई थी कि ईवी व्हीकल के लिए यूटी चंडीगढ़ में सभी EVs के लिए पार्किंग (पब्लिक पार्किंग एरिया) फ्री होगी। लेकिन अब यह फैसला लागू नहीं होगा। कुछ लोग इस चीज को लेकर भी पार्किंग वालों से उलझते हैं कि पहले 15 मिनट पार्किंग फ्री होगी। कमिश्नर ने स्पष्ट रूप से कहा कि 15 मिनट की अवधि सहित किसी भी प्रकार की मुफ्त पार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। पेड पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। चेकिंग में मिली थी खामियां 14 फरवरी को सेक्टर 7 की पेड पार्किंग साइट पर अचानक निरीक्षण किया गया। कमिश्नर ने खुद ऑपरेशंस चेक किए और पाया कि दो वाहनों को बिना कोई पार्किंग स्लिप जारी किए या वैध पास के बाहर जाने दिया गया। इस लापरवाही पर उन्होंने तुरंत संबंधित एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देश दिए कि दोषी कर्मचारियों की ड्यूटी तुरंत बदल दी जाए। रोड डिवीजन नंबर 1, 2 और 3 के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर्स को आदेश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र में सभी पार्किंग अटेंडेंट्स इन नियमों का सख्ती से पालन करें। किसी भी उल्लंघन पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई होगी। वन पास स्कीम लांच की गई है चंडीगढ़ में 27 जनवरी 2026 से शुरू की गई MC वन पास (One Pass) पार्किंग स्कीम एक डिजिटल मासिक पास सुविधा है, जो शहर भर में नगर निगम द्वारा प्रबंधित सभी 73 पार्किंग स्थलों में एक समान दर पर असीमित पार्किंग की अनुमति देती है। यह योजना पूरी तरह से कैशलेस है, जिसमें दोपहिया वाहनों के लिए ₹250 और चार पहिया वाहनों के लिए ₹500 प्रति माह (प्लस GST) का शुल्क है। यह एक ही पास शहर के प्रमुख पार्किंग स्थलों (सेक्टर 17, 22, 35, सुखना लेक, एलांते मॉल आदि) में मान्य है। इसे नगर निगम (MC) की वेबसाइट, बैंक ऑफ बड़ौदा के पोर्टल या पार्किंग स्थलों पर लगे QR कोड को स्कैन करके सीधे फोन से घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है। तीन हजार से अधिक लोगों ने यह पास बनाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!