चंदिया कटनी बाइपास पर ट्रकों से यातायात बाधित:एक किलोमीटर तक सड़क पर खड़े रहते हैं भारी वाहन

चंदिया कटनी बाइपास पर ट्रकों से यातायात बाधित:एक किलोमीटर तक सड़क पर खड़े रहते हैं भारी वाहन




उमरिया जिले के चंदिया नगर में कटनी बाइपास मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से खड़े ट्रकों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। करीब एक किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क के दोनों किनारों पर भारी वाहनों की कतार लगने से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों को साइड देने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम 7 बजे से सुबह 8 बजे तक ट्रक सड़क घेरकर खड़े रहते हैं। मार्ग पर अंधा मोड़ होने के कारण सामने से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। दोनों तरफ ट्रक खड़े होने से निकलने की जगह नहीं बचती इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले बाइक सवार दुर्गा ने बताया कि दोनों तरफ ट्रक खड़े होने से निकलने की जगह नहीं बचती। यह शहर में प्रवेश का मुख्य मार्ग है, जिससे रात के समय आवागमन विशेष रूप से मुश्किल हो जाता है। मामले को लेकर एसडीओपी पी.एल. परस्ते ने बताया कि ट्रकों के खड़े होने से यातायात बाधित होने की शिकायत मिली है। उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!