चंबा में भरमौर हाइड्रो प्रोजेक्ट पर विवाद:युवक ने सुरक्षाकर्मी पर पिस्तौल तानने के लगाए आरोप, कंपनी ने आरोप नकारे

चंबा में भरमौर हाइड्रो प्रोजेक्ट पर विवाद:युवक ने सुरक्षाकर्मी पर पिस्तौल तानने के लगाए आरोप, कंपनी ने आरोप नकारे




चंबा जिले में भरमौर की ग्राम पंचायत जगत में निर्माणाधीन शिवालिक हाइड्रो एनर्जी पावर प्रोजेक्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक स्थानीय युवक ने प्रोजेक्ट प्रबंधन पर गुंडागर्दी, गाली-गलौज, मारपीट और सुरक्षाकर्मी द्वारा सिर पर पिस्तौल तानने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए युवक पर ही माहौल बिगाड़ने और तनाव पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया है। स्थानीय युवक रोहित कुमार का आरोप है कि रविवार को वह प्रोजेक्ट साइट के पास अपनी जमीन को हुए नुकसान का वीडियो बना रहा था। कई बीघा जमीन खराब होने का आरोप युवक का कहना है कि प्रोजेक्ट निर्माण के दौरान मलबा और मशीनरी के कारण उसकी कई बीघा जमीन प्रभावित हुई है, जिसके साक्ष्य जुटाने के लिए वह मौके पर रिकॉर्डिंग कर रहा था। इसी दौरान प्रोजेक्ट इंचार्ज के सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। नाले में फेंकने की धमकी रोहित कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उसे नाले में फेंकने की धमकी दी गई और एक सुरक्षाकर्मी ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वहीं दूसरी ओर, परियोजना इंचार्ज अमरीश गुर्जर ने युवक के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से किसी प्रकार की मारपीट या धमकी नहीं दी गई। कंपनी ने आरोपों को नकारा उनका कहना है कि संबंधित युवक पहले भी प्रोजेक्ट से जुड़ा रहा है और शनिवार को वह मौके पर पहुंचकर सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करने लगा। कंपनी प्रबंधन का दावा है कि युवक ने वहां गाली-गलौज की, उन्हें रोककर विवाद पैदा किया, उन पर पत्थर बरसाए और सुरक्षाकर्मियों की जेब में रखी पिस्तौल की ओर हाथ बढ़ाने की भी कोशिश की। सांप्रदायिक टिप्पणी कर माहौल को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश प्रबंधन का यह भी कहना है कि युवक ने सांप्रदायिक टिप्पणी कर माहौल को तनावपूर्ण बनाने की कोशिश की, जिसका वीडियो उनके पास मौजूद होने का दावा किया गया है। फिलहाल, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन और स्थानीय लोग एक-दूसरे के सामने आ गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!