चलती कार में युवकों की स्टंटबाजी…VIDEO:बिलासपुर में खिड़की से बाहर निकलकर करते रहे करतब, दुर्ग पासिंग गाड़ी
बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में चलती कार में स्टंट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके के D सेक्टर का है। वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार कार में खतरनाक करतब करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में सवार युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं। चलती गाड़ी में इस तरह जान जोखिम में डालकर करतब किए जा रहे हैं। पीछे चल रही दूसरी कार में सवार एक व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया। दुर्ग पासिंग कार बताया जा रहा है कि जिस कार में युवक स्टंट कर रहे थे, वह दुर्ग जिले की पासिंग नंबर की है। कोर्ट के निर्देश और पुलिस की सख्ती के बाद भी स्टंटबाजी करने वाले युवक बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Source link

