चूनावढ़ में कार और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत:ग्रामीणों ने हंगामा किया, चालक फरार, पुलिस जांच शुरू

चूनावढ़ में कार और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत:ग्रामीणों ने हंगामा किया, चालक फरार, पुलिस जांच शुरू




श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में पदमपुर-श्रीगंगानगर राज्य मार्ग पर 9 ए टोल के पास बुधवार रात सड़क हादसे में गांव सांवतसर निवासी युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक का एक पैर शरीर से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद कार चालक फरार हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी कार घटनास्थल पर ही छूट गई। सूचना मिलने पर चूनावढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का शव उठाने से इनकार घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास कर रही है। इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!