जगराओं में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:9 ग्राम हेरोइन बरामद, पहले भी दर्ज है मामला; जेल में बंद पति भी बेचता था नशा
जगराओं के थाना सिधवां बेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से नौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, उसका पति भी नशा तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी की पहचान गुरजोत कौर उर्फ ज्योति निवासी गांव शेरेवाला (सिधवां बेट) के रूप में हुई है। चौकी गिद्दड़विडी के इंचार्ज राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान बस स्टैंड गिद्दड़विडी में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त महिला लंबे समय से नशा तस्करी कर रही है और आसपास के गांवों में नशे की सप्लाई करती है। ग्राहकों का इंतजार कर रही थी आरोपी महिला
सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव लोधीवाल के बस स्टैंड के पास ग्राहकों का इंतजार कर रही महिला को मौके पर छापा मारकर काबू कर लिया। महिला पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पति भी नशा तस्करी के कई मामलों में जेल में बंद
जांच अधिकारी के अनुसार, आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, उसका पति भी नशा तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। पति के जेल जाने के बाद महिला ने खुद ही नशे की सप्लाई का काम शुरू कर दिया था। नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का लगाया जा रहा पता
पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का उद्देश्य उससे आगे पूछताछ कर नशा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाना है।
Source link

