जयपुर की पहाड़ी पर मिली युवक की लाश:पेड़ से फंदे पर लटका मिला, बिना बताए घर से था निकला
जयपुर की पहाड़ी पर रविवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पहाड़ी पर एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। हरमाड़ा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर शव कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि सुसाइड करने वाला युवक शनिवार सुबह बिना बताए घर से निकला था। SHO (हरमाड़ा) उदय यादव ने बताया- हरमाड़ा के लोहामंडी निवासी विजेन्द्र (31) पुत्र पूरण सैनी ने सुसाइड किया है। वह एक फैक्ट्री में जॉब करता था। शनिवार सुबह वह बिना बताए घर से निकला था। जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा। विजेन्द्र की तलाश के लिए उसके परिजन प्रयास कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे नींदड़ की पहाड़ी पर सुनसान जगह एक पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। लाश मिलने का पता चलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। 15 दिन पहले तोड़ा था मोबाइल
पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि 15 दिन पहले नाराज होकर उसने अपना मोबाइल जमीन पर फेंक कर तोड़ दिया था। शनिवार सुबह परिजनों के पूछने के दौरान भी वह बिना बताए घर से चला गया। माना जा रहा है कि पहाड़ी पर सुनसान जगह देर शाम उसने रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। पुलिस की ओर से सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link

