जयपुर से दुबई-शारजाह जाने वाली 4 फ्लाइट्स रद्द:मिडिल ईस्ट तनाव के बाद एडवाइजरी जारी, बिना पुष्टि के एयरपोर्ट आने से बचें यात्री

जयपुर से दुबई-शारजाह जाने वाली 4 फ्लाइट्स रद्द:मिडिल ईस्ट तनाव के बाद एडवाइजरी जारी, बिना पुष्टि के एयरपोर्ट आने से बचें यात्री




मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय एयर स्पेस में अस्थायी बंदिशों का असर अब जयपुर से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है। जयपुर से गल्फ देशों के लिए उड़ान भरने वाली 4 फ्लाइट्स शुक्रवार को रद्द कर दी गई, जिससे पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद बढ़ने के बाद एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट EY – 327 कैंसिल कर दी गई है। वहीं एयर अरेबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट G9436 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई के लिए उड़ान IX – 195 भी कैंसिल कर दी गई है। इसके साथ ही स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट SG – 57 भी कैंसिल कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
मौजूदा हालात को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रबंधन ने कहा है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी तनाव, विशेषकर इसराइल-ईरान संघर्ष के बाद कई अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों में अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके चलते उड़ानों के संचालन समय और रूट में बदलाव संभव है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। बिना पुष्टि के एयरपोर्ट आने से बचें और यात्रा की योजना एयरलाइन से संपर्क में रहकर ही बनाएं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय एयर स्पेस क्लोजर के चलते देरी, कैंसिलेशन या रूट परिवर्तन जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में यात्रियों को अतिरिक्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा करनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार, दुबई और शारजाह रूट पर संचालित उड़ानों पर सबसे अधिक असर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में भी स्थिति सामान्य होने तक उड़ानों के संचालन में बदलाव की संभावना बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!