जवानों ने 17 गांव के 200 ग्रामीणों को बांटी सामग्री

जवानों ने 17 गांव के 200 ग्रामीणों को बांटी सामग्री



बीजापुर| मुख्यधारा से जोड़ने और जनविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सीआरपीएफ 168 बटालियन ने 4 अप्रैल को तिमापुर कैंप के आसपास सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। कमांडेंट आरएस जांगिड़ के नेतृत्व में, उप महानिरीक्षक बीएस नेगी के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट सुदेश कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान तिमापुर, गुट्टम, जिदीपारा, नेन्दरा सहित 17 गांवों के करीब 200 ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल थे। ग्रामीणों को नक्सलवाद के दुष्प्रभावों और शांति-सुरक्षा में सामुदायिक भागीदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को फावड़ा, कुल्हाड़ी, बेलचा, हंसिया, कंबल, खेल सामग्री (क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल) और पानी की टंकी वितरित की गई। साथ ही डॉ. अनिल कुमार ठाकुर और डॉ. ए. संदीप कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी को भोजन कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!