जामताड़ा में मंत्री डॉ. इरफान का भाजपा पर हमला:कहा- एक आदिवासी मुख्यमंत्री निवेश लाने विदेश गए हैं, जो बीजेपी को रास नहीं आ रहा

जामताड़ा में मंत्री डॉ. इरफान का भाजपा पर हमला:कहा- एक आदिवासी मुख्यमंत्री निवेश लाने विदेश गए हैं, जो बीजेपी को रास नहीं आ रहा




जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया और पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में कुल 14 प्लाटूनों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गईं, जिनमें वन विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया गया। संबोधन के दौरान मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कुछ पार्टियां अंग्रेजों से भी खतरनाक: स्वास्थ्य मंत्री
वहीं, मीडिया से बातचीत में उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि कुछ पार्टियां अंग्रेजों से भी खतरनाक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी का गठन 1980 में हुआ, वह आज हिंदुस्तान की एकता का प्रमाण पत्र मांग रही है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी की ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’ हो गई है, उन्होंने झारखंड की नींव खराब की है। कहा कि झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए एक आदिवासी मुख्यमंत्री निवेश लाने विदेश गए हैं, जो भाजपा को रास नहीं आ रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!